डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे में हुआ बड़ा खुलासा, विदेश मंत्रालय की बिना दूसरे देशों के मंत्री बुंलाये गये
भोपाल. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफ से जुड़े मामले में यह बात सामने आयी है कि एक समारोह में दूसरे देशों के मंत्री बुलाये गये और जिसको लेकर विदेश मंत्रालय से इजाजत नहीं ली गयी थी। आपको बता दें कि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने नियमों को ताक पर रखकर कार्यक्रम करना चाहती थी और इसी नाराजगी के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया और साथ ही निशा बांगरे को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन कर भोपाल में अवैध रूप से सरकारी बंगले पर कब्जा करने के लिये नोटिस भी जारी किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर की बड़ी मुश्किलें
इसके साथ ही छुट्टी न मिलने की वजह से इस्तीफा देने वाले डिप्टी कलेक्टर की मुश्किले कम होने का नाम नहीं रही है। सामान्य प्रशासन विभाग में सरकारी बंगले पर अवैध कब्जे को लेकर नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि भोपाल में सरकारी मकान पर अवैध कब्जा करने पर सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिस जारी किया है। भोपाल से छतरपुर स्थानांतरण के बावजूद भोपाल से सरकारी आवास पर कब्जा है।
