मेरे पास केवल सच्चाई की आवाज- सुश्री रेखा परमार
ग्वालियर आप सभी जानते हैं ,कि बीते दिनों मेरे साथ किस तरह का दुर्व्यवहार जयारोग्य अस्पताल के प्रशासनिक पदों पर बैठे गजराराजा मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉक्टर अक्षय निगम व जे ए एच के संयुक्त संचालक व अधीक्षक डॉक्टर आर के एस धाकड़ द्वारा किया गया ।तब से लेकर आज तक मैं न्याय की उम्मीद में इस बलशाली तंत्र से लड़ रही हूं । इनके पास तमाम मीडियाबल, धनबल ,बाहुबल है और मेरे पास केवल सच्चाई की आवाज और इसी आवाज को दबाने के लिए 24जून को फिर से की गई , जिसके तहत मुझे सुबह 8 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के अपने ही घर से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही नर्सेज एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष सुश्री रेखा परमार तथा एक और नर्सिंग ऑफिसर ओमश्री यादव जो इस लड़ाई में मेरा हौसला बढ़ा रही है,तीनो नर्सिंग ऑफिसर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पूरे दिन थाने में रखकर हमे मानसिक प्रताड़ना दी गई ,क्योंकि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो, अपने आप को बेटियों का मामा कहते हुए नहीं थकते । उनका 1000 बिस्तर में दौरा था, कहीं मैं अपनी मांग उनके सामने रखकर इन अधिकारियों की पोल न खोल दूं ,इस डर से इस तरह की गैरलोकतांत्रिक कार्यवाही मेरे साथ की गई।अन्याय के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई में कम से कम आप लोगों की मदद की उम्मीद करती हूँ,कि आप लोग इस सच्चाई को जनता तक पहुंचाएंगे और मुझे न्याय दिलवाने में मदद करेंगे ताकि प्रदेश की हर बेटी इस व्यवस्था में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
