दिग्विजय बोले टिकट देना हमारे बस का काम नहीं

भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कमलनाथ ही सर्वेसर्वा है। उनके सर्वे के हिसाब से ही टिकट मिलेगा। ये हमारे बस का काम नहीं। दिग्विजय सिंह भोपाल में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने और आपस में नहीं लड़ने की सलाह भी दी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उम्मीदवार इतने खड़े हो गए हैं कि मुसीबत हो रही है, किस किसको समझाए, किस किसको नहीं समझाए। हमने तो कह दिया हमारे कमलनाथ जी सर्वेसर्वा, उनका जो सर्वे है, वो पत्थर की लकीर है भैया। उसी के हिसाब से टिकट मिलेगा। किसी और के पास जाने की जरूरत नहीं। हमारे बस का काम नहीं है। सर्वे से ही सारा काम होगा। इसलिए एकजुट हो जाओ। लड़ों, डरो मत और भाजपा की सरकार मिटाओ। ये मेरी आपसे प्रार्थना है। शनिवार को कांग्रेस ने महाकाल लोक में भ्रष्टाचार, सतपुड़ा भवन की आग और पोषण आहार घोटाला समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिग्विजय सिंह भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *