मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्री हुए ठगी का शिकार
भोपाल. मध्यप्रदेश में फ्रॉड करने वालों के हौंसले इतने बुलंद है कि अ बवह मंत्री तक को नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। खाद्य एवं नागरिक आपूति मंत्री के जाली हस्ताक्षर कर मंत्री से स्वेच्छानुदान निधि के 80 हजार रूपये निकाल लिये है। इस संबंध में अनूपपुर एसपी से शिकायत की गयी है। पुलिस न जांच कर 3 लोगों के नाम सामने आये हैं। इनके खिलाफ अब कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
इन 3 लोगों के नाम लिये गये पैसे
शासकीय धन के गवन के उद्देश्य से 3 लोगों के नाम पर मंत्री स्वेच्छानुदान निधि से 40-40 हजार रूपये स्वीकृत हुए हैं। कलेक्टर अनूपपुर ने 12 जून को मिले फर्जी और कूटरचित पत्र के आधार पर नेक मोहम्मद, सोमरा और सुशांत कुमार सेन को इलाज के लिये 40-40 हजार रूपये स्वीकृत किये थे।
मंत्री बोले
मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि उने लेटर हैड पर फर्जी हस्ताक्षर से कूट रचना कर शासकीय धन के गबन किया गया है। 3 लोगों के नाम मंत्री स्वेच्छानुदान से 40-40 हजार रूपये स्वीकृत करायेगये है। उन्होनंे बताया है कि आरोपियों द्वारा भोले-भाले लोगों के आधार नम्बरों को लेकर यह फर्जीवाड़ा किया गया है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाये।
