PM मोदी का भोपाल में रोड शो को PMO ने नहीं दी थी मंजूरी
भोपाल. 27 जून को मध्यप्रदेश आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल में रोड शो होगा। BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भोपाल में रोड शो करेंगे। हालांकि, इससे पहले PMO ने रोड शो की मंजूरी नहीं दी थी। PM भोपाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और बूथ विस्तारक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। शर्मा ने बताया, रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर बालाघाट से पांच यात्राओं की शुरुआत हुई थी। 27 जून को PM मोदी इन पांचों यात्राओं का समापन करेंगे। प्रधानमंत्री जब भोपाल आएंगे, तो रोड शो भी होगा। भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।
