भोपाल, इंदौर में झमाझम, शाम तक प्रदेश में दाखिल हो सकता है मानसून

भोपाल. अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। अलग–अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से दक्षिण–मानसून के भी शनिवार शाम तक मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना बन गई है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। वातावरण में काफी नमी मौजूद है। इस वजह से अधिकतर जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर में 67.4, भोपाल में 47.6, दतिया में 43.2, उज्जैन में 32.6, नर्मदापुरम में 32, धार में 30.2, रायसेन में 23.8, सिवनी में 20.6, मंडला में 18.2, पचमढ़ी में 15.6, छिंदवाड़ा में 13.6, खरगोन में 9.6, सागर में 9, सीधी में 8.6, ग्वालियर में 8, शिवपुरी में 7, खंडवा में 7, गुना में 6.8, खजुराहो में 6, रतलाम में 5, जबलपुर में 5, नरसिंहपुर में 4, नौगांव में 3, दमोह में 2, रीवा में 1.4, बैतूल में 1.2, सतना में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *