MP के 60% हिस्से में हेवी रेन का अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर समेत 31 जिलों में ‘बिपरजॉय’ का असर

भोपाल. मध्यप्रदेश के करीब 60% हिस्से में अगले 4 दिन भारी बारिश होने का अलर्ट है। ‘बिपरजॉय’ तूफान का असर भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 31 जिलों में दिखेगा। बुधवार को चंबल और सागर भीगेंगे। IMD भोपाल ने भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। अगले दो से तीन दिन में मानसून भी प्रदेश में एंटर हो जाएगा।

दो-तीन दिन तक ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश होने का अलर्ट
गुजरात और राजस्थान में भारी तबाही मचाने वाला ‘बिपरजॉय’ तूफान इस समय मध्यप्रदेश में भी एक्टिव है। खासकर राजस्थान से सटे जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश होने का अलर्ट जताया है, जबकि भोपाल, उज्जैन, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर संभाग में भी तेज बारिश होगी। यहां 24 घंटे में दो इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं, हवा की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा रह सकती है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, गुना में 1 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल जिले में 1.75, भोपाल शहर में 1.70, गुना में 1.48, ग्वालियर में 0.41, दतिया में 0.35, उमरिया में 0.24, शिवपुरी में 0.23, रायसेन में 0.11, छिंदवाड़ा में 0.01 इंच पानी गिरा।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
21 जून : भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
22 जून : भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पन्ना।
23 जून : नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, शाजापुर और आगर-मालवा।
24 जून : उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना और अशोकनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *