रिश्वतखोर बाबू राजकुमार मौर्य को 4 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने दबोचा
सागर. फरियादी वीरेन्द्र जाटव 36 वर्ष, सागर के निवासी देवरी पिछले कई दिनों से फर्नीचर की दुकान खोलने के लिये रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र बनाने के एवज र्में वन मंडल अधिकारी कार्यालय में आरोपी राजकुमार मौर्य 10 हजार रूपये की मांग कर रहा थां। काफी दिनों के चक्कर लगाने से परेशान होकर मामला 4 हजार रूपये में तय हो गया था। इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा से की थी। इस पर उन्होंने पूरी टीम को तैयार कर आरोपी के बताये गये ठिकाने और समय के अनुसार तैनात कर दिया था।
एसपी लोकायुक्त योगेशवर शर्मा के अनुसार जैसे ही फरियादी वीरेन्द्र जाटव ने वन मण्डल कार्यालय के बाबू राजकुमार र्माैर्य को 4 हजार रूपये दिये इस बात का सिग्नल मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने डीएसपी मंजू सिंह, टीआई अभिषेक वर्मा, हैडकान्स्टेबल महेश हजारी, आरक्षक आशुतोष व्यास, सुरेन्द्र ठाकुर और संजीव अग्निहोत्री ने दबोच लिया और इसके बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी के हाथ धुलवाये तो पानी का रंग गुलाबी हो गया। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी।
