भोपाल पहुंचा वंदे भारत ट्रेन का रैक, रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर के लिए ट्रायल होगा
भोपाल. मध्यप्रदेश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन का रैक भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंच गया है। यह ट्रेन रानी कमलापति (आरकेएमपी) से शुरू होकर जबलपुर तक जाएगी। ट्रेन 260 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को रानी कमलापति स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें से एक ट्रेन जबलपुर और दूसरी ट्रेन इंदौर जाएगी। इसे लेकर रानी कमलापति स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं। इस रैक में कुल 14 एसी चेयरकार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। इसमें 1128 सीट यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, पश्चिम मध्य रेलवे ने अभी तक ट्रेन का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है। रेलवे के आला अधिकारी दो दिन से स्टेशन का दौरा कर रहे हैं। डीआरएम सौरभ उपाध्याय ने भी रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
20 जून को हो सकता है जबलपुर का ट्रायल
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 20 जून को इस रैक का ट्रायल जबलपुर के लिए हो सकता है। बताया जा रहा है। इससे पहले रानी कमलापति से निजामउद्दीन जाने वाली वंदे भारत का ट्रायल आगरा तक के लिए किया गया था। दूसरा रैक भी 1-2 दिन में रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगा।
