प्रदर्शनी-डीआरडीई ने स्वयं विकसित उपकरणों संबंध में छात्रों का किया ज्ञानवर्द्धन-डॉ. मनमोहन परीडा

ग्वालियर. 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर डीआरडीई द्वारा देश और सेना जवानों के तैयार किये विकसित किये उपकरणों की प्रदर्शनी तानसेन रोड स्थित डीआरडीई परिसर में आयोजित की गयी। प्रदर्शनी में एनसीसी कैडेट, नेवी कौर केडेट्स हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में आये एनसीसी कैडेट, नेवी कौर केडेट्स को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीआरडीई के निदेशक डॉ. मनमोहन परीडा ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास परिस्थितिकी तंत्र -आत्मनिर्भरता का मार्ग अपनाने के लिये संबोधित किया। मंचासीन डॉ. विकास ठाकर,े डॉ. उमा पाठक और प्रदर्शनी संयोजक मुकेश शर्मा, तकनीकी अधिकारी बद्रीप्रसाद उपस्थित रहें।


प्रदर्शनी का उद्देश्य
इस प्रदर्शनी का आयोजन का उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव में आत्म निर्भनर भारत की झलक प्रदशित करना, विज्ञान के क्षेत्र में आमजन एवं विद्यार्थियों में जागरूकता का भाव उत्पन्न करना। वैज्ञानिक चेतना एवं गौरव भाव का संचार, रचनात्मक वैज्ञानिक अभिरूचि पैदा करना एवं वैज्ञानिकों के साथ प्रत्यक्ष विचार विमर्श के लिये मंच उपलब्ध करवाना था।
डीआरडीई द्वारा विकसित उपकरणों का प्रदर्शन
न्यूक्लियर बॉयलॉजीकल वारफेयर केमीकल किट का प्रदर्शन किया गया। उपकरण किट के संबंध में डॉ. केपी सिंह ने विद्यार्थियों को जानकारी दे रहे थे। यह उपकरण देश के जवानों के लिये दवाई, पोटेशियम साइनाड के घातक पदार्थो से बचाने के लिये हैं।
वायोडायजेस्टर (हाउसहोल्ड टाइप)
लैट्रिन से निकलने वाले पानी के पदार्थ इस टैंक में आयेगा, टैंक से ट्रीट होकर सीवर लाईन जायेगा। इस उत्पाद के संबंध में डॉ. एनके त्रिपाठी मौके पर विद्यार्थियों को जानकारी दे रहे थे।
थ्री कलर डिटेक्टर पेपर
वातावरण में रसायनिक गैंसों के परीक्षण करने के काम में लाया जाता है। रसायनिक गैंसों के संपर्क में आने पर दुश्मन द्वारा छोड़ी गयी गैंसों के संबंध अलर्ट करता है।
वाटर पायजिन डिटेक्टशन किट
पानी में मौजूद हैवी मैटल्स एवं टॅक्सीकेशन गैस के परीक्षण के लिये तैयार की गयी है किट।
फिक्स कैमीकल एजेंट डिटेक्टर
हवा या वातावरण में घातक गैंसों की पहचान कर दुश्मन के देश के जवानों को अलर्ट करता है। इस उपकरण को राष्ट्रपति भवन, पीएमओ कार्यालय और वीवीआईपी के निवास वाले बिल्डिंग पर लगाया गया है।
नीलकंठ
वातावरण में जहरीली गैस को ऑर्ब्ज कर शुद्ध गैस बाहर निकालता है इसे नीलकंठ कहा गया है। आने वाले समय इससे भी अपग्रेड उपकरण लेकर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *