वीरांगना शहीद ज्योति यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा, शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी

ग्वालियर. वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला में रविवार की शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और साथ ही श्रद्धांजलि देंगे। शाम को मुख्य समारोह में क्रांतिवीर परिजनों का सम्मान शहीद राजगुरू के वंशज को प्रमुख अतिथि भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के द्वारा प्रदान किया जायेगा। कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि व प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद, सुश्री कविता तिवारी, लाफ्टर फेम-हेमंत पांडे, गजेन्द्र प्रियांशु, जानी बैरागी, शम्भू शिखर, शशिकांत यादव और राम भदावर कविता पाठ करेंगे।
शहीद ज्योति यात्रा महाराज बाड़े से शोभायात्रा के रूप में शहीद अमरचंद बाठिया की समाधि पर ले जायी गयी। सराफा बाजार में पुष्प बिछाकर आतिशबाजी व ढोल -नगाड़ों से वीरांगना की झांकी का स्वागत किया गया है। 1100 मोटरसाईकिल सवार युवाओं के गगन भेदी नारे व सैकड़ों वाहनों के साथ चल रहे जन समूह गुजरेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *