कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा

कर्नाटक. हाल ही में कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के लिए बस यात्रा को मुफ्त कर दिया। दिल्ली सरकार कई साल पहले ये काम कर चुकी है। जिन लोगों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को महिलाओं के लिए मुफ्त करने पर पहले दिल्ली सरकार को लानतें भेजी थीं और अब कर्नाटक सरकार को भेज रहे हैं, उनके तर्कों पर जरा देर से आएंगे, पहले कोलंबिया यूनिवर्सिटी की उस स्टडी पर बात, जो तमाम आंकड़ों और अध्ययनों से यह साबित कर रही है कि पब्लिक स्पेस को, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को महिलाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा एक्सेसिबल बनाने का अर्थ है उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।

आज दुनिया के 30 फीसदी देशों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह मुफ्त है। शुरुआत जरूर महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मुफ्त करने से हुई थी, लेकिन आज वो सबके लिए मुफ्त है। शिक्षा और नौकरी में महिलाओं की हिस्सेदारी का सवाल विकसित देशों में अब बराबरी के सवाल से एक कदम आगे बढ़ चुका है। अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मुफ्त करना, साइकिल राइड को बढ़ावा देना उनके लिए प्रकृति, पर्यावरण, जीवन, स्वास्थ्य सबकी रक्षा का सवाल है। हालांकि सोशल मीडिया पर 2019 में भी हिंदुस्तानी मर्द दिल्ली की औरतों को मुफ्तखोर कह रहे थे, आज कर्नाटक की औरतों को मुफ्तखोर कह रहे हैं। कैसी विचित्र विरोधाभास है न कि बिना कुछ श्रम किए सिर्फ जन्म और अपने जेंडर के कारण दुनिया की 90 फीसदी संपदा को मुफ्त में हथियाने वाले, पिता की घर- जायदाद, जमीन सिर्फ अपने जेंडर के कारण मुफ्त में हड़प लेने वाले हम औरतों को फ्री बस राइड के लिए मुफ्तखोर बुलाते हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *