ग्वालियर में घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जहर खाया, प्रेमी की मौत
ग्वालियर. घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला गिरवाई स्थित वीरपुर बांध इलाके का है। परिजन और पुलिस बीते दो दिन से प्रेमी जोड़े को तलाश रहे थे। इसी बीच शनिवार देर रात एक दोस्त दोनों को लेकर जयारोग्य हॉस्पिटल पहुंचा। उसने डॉक्टर को बताया कि इन्होंने जहर खा लिया है। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन प्रेमी सूरज कुशवाह की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रेमिका ICU में है।
