यूपी-बिहार में हीटवेव, 3 दिन में 98 की मौत

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 3 दिनों में जारी हीटवेव से 98 लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी में 54 और बिहार में 44 लोग शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 15, 16 और 17 जून को बुखार और सांस लेने में तकलीफ की वजह से 400 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें अधिकतर की उम्र 60 साल से ज्यादा है। बिहार के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 44 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी बारिश हो रही है। असम में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। 13 जिलों में बाढ़ से 38 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा सिक्किम के तीन जिलों में बारिश हुई है। चुंगथांग में शुक्रवार को लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे बह गया, जिसके बाद यहां 3500 पर्यटक फंस गए। सेना ने इनका रेस्क्यू किया है।

ओडिशा में पारा 44 डिग्री के पार, एथलीट हुए बेहोश
ओडिशा के भुवनेश्वर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। यहां इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। तेज गर्मी के चलते महिला एथलीट तेजस्विनी शंकर बेहोश होकर गिर गईं। वहीं अन्य खिलाड़ियों को सिर पर पानी डालते देखा गया। वहीं राज्य में हीटवेव के चलते एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *