संघ के कार्यक्रम में कलेक्टर-निगमायुक्त शामिल हुए तो चुनाव आयोग कार्रवाई की मांग की

सतना. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही की मौजूदगी को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कलेक्टर और निगमायुक्त की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं दोनों अफसरों ने आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

रविवार को कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें सतना कलेक्टर और निगमायुक्त संघ के सदस्यों के साथ ध्वज प्रणाम करने की मुद्रा में खड़े दिख रहे हैं। सांसद ने लिखा- सतना में RSS के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वज प्रणाम करने की तस्वीर सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की हैं। ऐसे रिश्तों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ऐसे सभी अधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों से दूर रखें।

विवेक तन्खा ने आगे लिखा- मप्र के चीफ सेक्रेटरी से अपेक्षा है ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करे। क्या CS ऐसा करेंगे। उनको रिटायरमेंट के पश्चात दूसरा एक्सटेंशन दिया गया है। मप्र की 8 करोड़ जनता अधिकारियों से निष्पक्षता की अपेक्षा करती है। जो अधिकारी राजनीति करेंगे उनके सितारे गर्दिश में जरूर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *