7th Pay Commission- 4% बढ़ा महंगाई भत्ता, 42% हो गया महंगाई भत्ता

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance)  और महंगाई राहत (Dearness Relief)  का इंतजार रविवार की सुबह खत्म हो गया है। जबकि देश के सभी राज्यों में इस वक्त पहली छमाही के लिये डीए और डीआर में बढ़ोत्तरी का सिलसिला बरकरार है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए ओडिशा के बाद अब हरियाणा और तमिलनाडू में भी महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है।
कुछ ही समय पहले ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता अब 42 प्रतिशत हो गया है। जो पहले 39 प्रतिशत था। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के लगभग 7.5 लाख कर्मचारियों को पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

इन राज्यों ने भी बढ़ाया महंगाई भत्ता
इसी कड़ी में अब हरियाणा सरकार और तमिलनाडु सरकार ने भी ऐलान कर दिया है। इन राज्य सरकारों के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी की है। हरियाणा और तमिलनाडु की सरकारों ने डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा करने की घोषणा की है, जो 1 जनवरी 2023 से मूल वेतन के 38 फीसदी की दर से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है।

इतने कर्मचारी को मिलेगा फायदा
वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी बेसब्री से जुलाई छमाही के लिए महंगाई भत्ते का इंतजार हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि डीए में 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है।  इस समय केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी है. बता दें कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत से केंद्र सरकार के लगभग 47.58 लाख कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगेहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *