बिपरजॉय तूफान का असर, ग्वालियर-चम्बल संभाग में भारी वर्षा की संभावना

भोपाल. अगामी कुछ दिनों में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तूफान बिपरजॉय का असर दिखने वाला है। इस संबंध में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। 18-19 जून को राज्य के कई हिस्सों में वर्षा, बूंदाबांदी के साथ तूफान जैसे हालात दिख सकते हैं। हालांकि अभी कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हुई है तो कई इलाकों में लू जैसे हालात देखने को मिला है।
क्या है एमपी का मौसम
राजस्थान से मध्यप्रदेश के इलाकों में इस तूफान का असर दिखेगा। वैज्ञानिकों ने 18-19 जून को राजस्थान से सटे ग्वालियर-चम्बल में भारी वर्षा की संभावना जताई है और इसके साथ ग्वालियर चम्बल के अलावा जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में भी बिपरजॉय का असर रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी भोपाल में भी इसके कारण बादल छाये रह सकते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *