कांम्बिग गश्त में तीन सौ से अधिक बदमाशों पर की कार्यवाही
ग्वालियर पुलिस ने कांबिग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 84 स्थाई व 133 गिरफ्तारी सहित कुल 217 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 426 गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक।
अवैध शराब की तस्करी करने वाले 69 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 11 सटोरियों, जुआ खेल रहे 06 जुआरियों तथा अवैध हथियार के 08 प्रकरण में आरोपियों को पकड़ा जाकर कार्यवाही की गई।
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया गया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने कहा गया। ग्वालियर पुलिस की कांबिग गश्त से जिले के बदमाषों में हडकंप देखने को मिला है।
ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चैक किया। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गष्त की गई।
इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 133 गिरफ्तारी वारंट, 84 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 226 गुण्डा एवं 200 हिस्ट्रीषीटरों को चैक किया गया, इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 69 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 11 सटोरियों, जुआ खेल रहे के 06 जुआरियों तथा अवैध हथियार के 08 प्रकरण में आरोपियों पर भी कार्यवाही की गई।
पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया गया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से समय-समय पर कॉम्बिंग गश्त कराई जा रही है।
