जल्द भारत आ रहा दुनिया का सबसे घातक ड्रोन? यह है अमेरिका का जेम्स बॉन्ड
नई दिल्ली. भारत के रक्षा मंत्रालय ने दुनिया के सबसे घातक और चुपचाप हमला करने वाले ड्रोन को खरीदने की अनुमति दे चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान डील हो सकती है। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मिलेंगे। इस ड्रोन का नाम है एमक्यू-9 प्रीडेरटर ड्रोन (MQ-9 Predator Drone) इसी ड्रोन से अलकायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया था। इस ड्रोन की खासयित यही है कि उसके आने-जाने की खबर तक नहीं मिलती है। जब तक हमला नहीं कर देता।

एमक्यू-9 प्रीडेटर दुश्मनों पर चुपके नजर रखता है। जरूरत पड़ते ही मिसाइल से हमला कर देता है। अमेरिका इसे हंटर-किलर यूएवी कहता है। एमक्यू-9 लांग रेंज एंड्योरेंस ड्रोन है। जो हवा से जमीन पर मारने वाली मिसाइलों से लैस रहता है। इसमें लगे आर9एक्स हेलफायर R9X Hellfire Missile मिसाइल से जवाहिरी के अड्डे पर हमला किया गया है।

एमक्यू9 प्रीडेटर को रिमोट से उड़ाया जाता है। इसे अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स (General Atomics) बनाती है। यह किसी भी तरह के मिशन के लिये भेजा जा सकता है। जैसे-सर्विलांस, जासूसी, सूचना जमा करना या फिर दुश्मन के ठिकाने से चुपके हमला करना है।

एमक्यू9 प्रीडेटर अधिक समय तक और ज्यादा ऊंचाई से निगरानी करने में सक्षम है। इसकी रेंज 1900 किमी है। यह अपने साथ 1700 किलोग्राम वजन का हथियार लेकर जा सकता है। इसे चलाने के लिये 2 कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की जरूरत होती है। जो ग्राउंड स्टेशन पर बैठकर वीडियो गेम की तरह इसे चलाते हैं।

इस ड्रोन की लम्बाई 36.1 फीट, विंगस्पैन 65.7 फीट, ऊंचाई 12.6 फीट होती है। ड्रोन का खाली वजन 2223 किलोग्राम होता है। जिसमें 1800 किलोग्राम ईधर की क्षमता होती है। इसकी गति 482 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। जो 50 हजार फीट की ऊंचाई से दुश्मन को देखकर उस पर मिसाइल से हमला कर सकता है। आमतौर पर 25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ाया जाता है।

एमक्यू9 प्रीडेटर पर हथियारों के नाम पर मिसाइल लगाये जाते हैं। इसमें 7 हार्ड प्वाइंट होते हैं। 2 इनबोर्ड स्टेशन, 2 मिडिल स्टेशन एक आउटबोर्ड स्टेशन ओर सेंटर स्टेशन। इसमें 4 एजीएम-114 हेलफायर 4 AGM-114 Hellfire मिसाइलें लगी होती है। यह हवा से जमीन पर सटीकता से हमला करती है।
