श्रीलंका-पाकिस्तान में होगा एशिया कप
कोलंबो. इस बार का एशिया कप हैब्रिड मॉडल में पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार को टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन के वैन्यू का ऐलान कर दिया है। 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच आयोजित होने जा रही इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। ACC द्वारा जारी वैन्यू सूची में शहरों के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है।
4 मुकाबलों की मेजबानी करेगा पाक, श्रीलंका 9
इस सीजन के 4 मुकाबले पाकिस्तान में होंगे। जबकि 9 मुकाबलों का आयोजन श्रीलंका में किया जाएगा। इन मुकाबलों के लिए टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 13 टीमें को दो समूहों में बांटा गया है। हर ग्रुप की दो टीमें सुपर-4 राउंड में प्रवेश करेंगी। सूपर-4 राउंड के टॉप पर रहने वाली टीमें के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
