बिपरजॉय तूफान जब तट से टकरायेगा तब 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी

Biparjoy Cyclone Can Cause Maximum Devastation On June 15 Gujarat Government On Alert Mode | Biparjoy Cyclone: 15 जून को सबसे ज्यादा तबाही मचा सकता है बिपरजॉय तूफान! गुजरात में अलर्ट पर ...अहमदाबाद. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जैसे-जैसे आगे की तरफ बढ़ रहा है। इसका गंभीर असर देखने को मिल रहा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के तबाही मचाने की आशंका के बीच केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक सब अलर्ट मोड है। गुजरात में एनडीआरएफ की 17 टीमें और एसडीआरएफ की 12 टीमें तैनात की गयी है। वहीं, नौसेना के 4 जहाज स्टैण्डबाय में रखे गये है। इसके अलावा, एहतियात के तौर पर तट के पास रहने वाले 74 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है।

Cyclone Biparjoy अगले 24 घंटे में रफ्तार पकड़ेगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कहां-कहां होगा इसका असर - Very severe cyclone Biparjoy to intensify in next 24 hours says IMD
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात और महाराष्ट्र सहित 9 राज्यों पर महातूफान का खौंफ है। यह 9 राज्य लक्ष्यद्वीप, केरल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघायल और राजस्थान पश्चिमी है। बिपरजॉय जब गुजरात के तट से टकरायेगा तो उस समय 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इंडियन कोस्ट गार्ड के जवान लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। समुद्र तटों को खाली करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *