ओबीसी कमलनाथ संदेश यात्रा कमलनाथ हरीझंडी दिखाकर करेंगे रवाना, ग्वालियर संभाग और बुंदेलखंड में 12 दिन में करेगी 50 सभायें

भोपाल. मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग () कांग्रेस आज से कमलनाथ संदेश यात्रा की शुरूआत करने जा रही है। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से पीसीसी चीफ कमलनाथ इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 12 दिनों में यह यात्रा ग्वालियर और बुन्देलखंड के 10 जिलों की 25 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव इस यात्रा को लेकर रवाना होंगे। इस बीच ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजयसिंह यादव भी मौजूद रहेंगे।
दतिया में करेंगे बड़ी जनसभा
यात्रा का समापन दतिया में विशाल आमसभा के रूप में होगा। जिसमें 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्त्ताओं को शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा के समापन के अवसर पर विशाल जनसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजयसिंह यादव और कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

10 जिले और 25 विधानसभा क्षेत्र होंगे कवर

मध्यप्रदेश ओबीसी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव ने बताया कि कमलनाथ संदेश यात्रा में 10 जिलों की 25 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा। 12 दिनों की इस यात्रा में 50 जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। यात्रा भोपाल से शुरू होकर रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी होकर दतिया पहुंचेगी।

अगले चरण में महाकौशल और चंबल में निकलेगी यात्रा

दामोदर यादव बताया कि यात्रा के पहले चरण की 50 से अधिक सभाओं के माध्यम से लगभग 23 लाख लोगों को संबोधित करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्रा के पहले चरण में मुख्य रूप से ग्वालियर संभाग एवं बुंदेलखंड क्षेत्र को कवर किया जा रहा है। अगले चरण में चंबल क्षेत्र के साथ-साथ महाकौशल क्षेत्र में भी यात्रा निकाली जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *