दिल्‍ली पहुंचे सीएम श‍िवराज, PM की भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बुधवार शाम दिल्ली पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भेंट की है। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से प्रदेश के विकास, कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। बालाघाट में इसी माह अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। इस विषय पर भी दोनों के बीच बातचीत हुई।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक
माना जा रहा है कि गुरुवार को होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री सभी मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। वह विकास कार्यों और राज्यों के ताजा घटनाक्रम पर भी बात कर सकते हैं। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक में चर्चा होगी। प्रधानमंत्री 27 जून को धार और भोपाल आ रहे हैं। वह धार में जनजातीय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे और भोपाल में जबलपुर-इंदौर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *