झांसी रोड़ पुलिस कार्यवाही पकड़े गये वाहन चोर कार से आते थे बाइक चोरी करने, 2 गिरफ्तार
ग्वालियर। ग्वालियर. बाइक चोरी करने के लिये कार व बुलेट से आकर चोरी कर करने के मामले में 2 चोर झांसी रोड थाना पुलिस ने पकड़े है। पुलिस ने शहर में हुई घटना के बाद लगभग एक सैकड़ा सीसीटीवी कैमरे के तलाशे फुटेज से गैंग का सुराग मिला। इस गैंग के 2 सदस्यों को हिरासत में लेकर पुलिस ने उनसे चोरी की 2 मोटर साईकिल बरामद की है। हाल ही में एक दर्जन वाहन चोरी करना बता रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गये चोरों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो पूछताछ के बाद इस गैंग के अन्य सदस्यों के साथ ही चोरी के अन्य वाहन भी बरामद हो सकते हैं।
थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत विक्की फैक्ट्री, स्टील को फर्नीचर फैक्ट्री के सामने से मोटर सायकिल चोरी करने वाले चोर अपने साथी के साथ षिवपुरी लिंक रोड से केंसर पहाडि़या की तरफ जाने वाली रोड पर खड़ा हुआ है।
2 संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे। जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा भाग रहे दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये बदमाषों के नाम पता पूछने पर एक संदिग्ध ग्राम टोड़ा थाना आंतरी दूसरा संदिग्ध गुप्तेष्वर कालोनी तिघरा रोड गोल पहाडि़या का रहने वाला ज्ञात हुआ। पकड़े गये दोनों संदिग्धों से थाना क्षेत्र से चोरी गये दो पहिया वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा थाना क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। ग्राम टोड़ा थाना आंतरी निवासी संदिग्ध की निषादेही पर उसके गांव से एक बुलेट मोटर सायकिल तथा दूसरी चोरी की बुलेट मोटर सायकिल थाना पनिहार क्षेत्र से बरामद की गई तथा दूसरे संदिग्ध के पास से एक हुण्डई आई20 कार बिना नम्बर की ग्राम मेहोरा सिरसौद चौराहा थाना करैरा जिला षिवपुरी से तथा गुप्तेष्वर कॉलोनी स्थित उसके घर से एक बिना नम्बर की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल बरामद की गई। पकड़े गये शातिर चोरों से पुलिस द्वारा दो चोरी की मोटर सायकिल बरामद की गई है तथा कार एवं बुुलेट मोटर सायकिल का यह लोग वाहन की चोरी करते समय उपयोग करते थे। इनके द्वारा कार एवं बुलेट मोटर सायकिल पर नम्बर प्लेट की जगह यादव लिखवा रखा है। पुलिस द्वारा पकड़े गये चोरों से उनके अन्य साथियों तथा जिले में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बरामद मोटरसाईकिल
दो चोरी की मोटर सायकिल, एक कार तथा एक बुलेट मोटर सायकिल।
