मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. एसपी मिश्रा के निधन पर विद्युत कर्मचारियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

ग्वालियर मध्य प्रदेश संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने बताया कि मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. एसपी मिश्रा का 12 twu को हृदयगति रुक जाने के कारण निधन हो गया है । जिसके कारण विद्युत कर्मचारियों में शोक व्याप्त है ।
स्व.श्री मिश्रा जी मध्य प्रदेश विद्युत फेडरेशन के संस्थापक स्व. डीपी पाठक के साथ रहते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मध्य प्रदेश इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष , मध्य प्रदेश विद्युत फेडरेशन के प्रदेश सचिव एवम मध्य प्रदेश संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश संयोजक के निधन पर विद्युत फेडरेशन इंटक कार्यालय में इंटक के प्रदेश सचिव एलके दुबे एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों ने सायंकाल 5 बजे मप्र विद्युत फेडरेशन इंटक कार्यालय रोशनीघर में अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
शोक सभा में इंटक प्रदेश सचिव श्री दुबे ने कहा कि आदरणीय श्री मिश्रा जी का जाना विद्युत श्रमिक संगठनों एवम श्रमिकों के लिए अपूरणीय क्षति है, इसकी भरपाई करना असंभव है। आज संगठन पदाधिकारियों श्रमिकों के साथ सभी ने शपथ ली कि स्व.श्री मिश्रा के दिए गए मार्गदर्शन एवं पद चिन्हों में चल कर कर्मचारी हित सर्वोपरि मान कर श्री मिश्रा जी के सपनों को साकार किया जाएगा ।
इस अवसर इंटक प्रदेश सचिव, म.प्र.संविदा ठेका कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक , प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकांत मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष अमरेश शर्मा, अभिषेक राजपूत, प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी, मंत्री आशीष शुक्ला, ग्वालियर शाखा अध्यक्ष रामबाबू बंसकार, सुशील मिश्रा, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र (वीर) आर्य, रामवीर शर्मा, रणवीर शुक्ला, शिवेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र पनिका, शैलेंद्र गोस्वामी सहित सैकड़ों सदस्य, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *