Kuno Cheetah Project- कूनों में शावकों की मौत के बाद चीतों को एमपी के गांधीसागर अभ्यारण में होंगे शिफ्ट, केन्द्र ने लगाई मुहर

भोपाल. Kuno Cheetah Project श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीते के शावकों की मौत के बाद मामला गरमाया हुआ है। कई लोग इनके शिफ्टिंग की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सरकार और प्रशासन लगातार उनके बचाव के लिये प्रयास कर रहे हैं। शिवराज सरकार का प्रयास है कि प्रोजेक्ट उनके हाथों से न जाने पाये। इस दौरान मध्यप्रदेश पहुंचे मोदी सरकार के मंत्री भूपेन्द्र यादव ने चीतों की गांधी सागर अभ्यारण में शिफ्टिंग को लेकर फैसला ले लिया है।
चीते शिफ्टिंग पर हुआ फैसला
केन्द्रीय वनमंत्री भूपेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री के साथ की चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा की है। बैठक के बाद उन्होंने चीतों की राजस्थान ट्रांसफर के कयासों पर विराम लगा दिया है। भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि चीते राजस्थान नहीं भेजे जायेंगे। उन्हें गांधी सागर अभ्यारण में शिफ्ट किया जायेगा।
प्रोजेक्ट के लिए किए गए ये फैसले
साउथ अफ्रीका, नामीबिया जाएगा कुनो चीता प्रोजेक्ट का स्टाफ
राजस्थान नहीं गांधी सागर अभ्यारण में शिफ्ट होंगे चीते
राष्ट्रीय उद्यान के लिए अतिरिक्त वनरक्षक और वनपाल की व्यवस्था होगी
चीता प्रोजेक्ट से जुड़े अमले को मिलेंगे आधुनिक वाहन
6 जून को भूपेंद्र यादव जाएंगे कूनो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *