कटरा जा रही बस पुल से नीचे गिरी, 7 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

जम्मू कश्मीर. अमृतसर के कटरा जा रही यात्री बस पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जम्मू के डीसी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव एवं राहत का काम चल रहा है। पुलिस और SDRF की टीम फौरन मौके पर पहुंच गई और लोगों को निकाल कर अस्पताल भिजवाया।

मौके पर मौजूद CRPF के एसिस्टेंट कमांडेट अशोक चौधरी ने बताया कि जानकारी मिलते ही एंबुलेंस पहुंच गई थी। अब क्रेन मंगवाया जा रहा है ताकि पता चल सके कि कोई मलबे में दबा तो नहीं। इनके मुताबिक बस में बिहार के लोग सवार थे, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। जम्मू जिले के झज्जर कोटली इलाके में बस एक पुल से नीचे गिर गई। यह जगह कटरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। बस में कितने यात्री थे, और कितने लोग घायल हुए हैं, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *