अहंकारी राजा ने कुचल दी पहलवानों की आवाज, पहलवानों पर की गयी कार्यवाही के विरोध राहुल ने किया ट्वीट

प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को पुलिस ने हटाया नई दिल्ली. जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने रविवार को सख्त कार्यवाही की है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से नये संसद भवन की ओर मार्च कर रहे पहलवानों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों का तम्बू को भी हटा दिया है। इसे लेकर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्रसरकार पर हमला बोल दिया है। उन्होने ट्वीट किया है राज्याभिषेक पूरा हुआ- अहंकारी राजा सड़कों पर कुचल रहा है जनता की आवाज।
प्रियंका वार्डा ने भी किया ट्वीट
पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि खिलाडि़यों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से खिलाडि़यों की मेहनत से देश का मना बढ़ता है। भाजपा सरकार का अंहकार इतना बढ़ गया है। कि सरकार हमारी महिला खिलाडि़यों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। यह एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *