राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया से गले मिलकर किये शिकबे दूर

ग्वालियर. नई दिल्ली से हवाई जहाज से आये भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सबसे पहले मुरैना के ऐंती स्थित शनि मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर भाजपा नेता संतोष सिंह सिकरबार की कार में सवार होकर पूर्व मंत्री जयभानसिंह पवैया के निवास पर पहुंचे। कार्यकर्त्ताओं से स्वागत के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने जयभान सिंह पवैया से बन्द कमरे में लगभग 15 मिनट तक चर्चा कर गले शिकवे दूर किये और हंसते हुए गले मिले।

जयभान सिंह पवैया के भतीजे में पहुंचे
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का काफिला सीधे आदित्यपुरम से कंपू स्थित वाटिका में जयभानसिंह पवैया के भतीजे की शादी पहुंचे तो कार्यकर्त्ताओं से मिले और सुनी। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय, जयभानसिंह पवैया और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने एक साथ भोजन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।
