JU कुलपति पर आरोप, चुनिंदा प्रोफेसरों से करवा दिया बीएड कालेजों का निरीक्षण, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिकायत की

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में संबद्धता निरीक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मप्र शिक्षण संस्थान उत्थान समिति के सर्वानंद शर्मा ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिकायत दी है। उन्होंने कुलपति प्रो़ अविनाश तिवारी पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत में कहा है कि उन्होंने चुनिंदा प्रोफेसरों को ही निरीक्षण दल में भेजा है। इसमें जेयू के प्रोफेसर, शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत क्रीड़ा अधिकारी, प्रोफेसर शामिल हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुलपति ने निरीक्षण दल का रिजल्ट अपने अनुसार बनवाने के लिए पहले ही समझाइश दी थी।

कुलपति ने निर्धारित मापदंडों को दरकिनार करते हुए छह प्रोफेसरों की टीम बनाई। इनके नेतृत्व में 197 में 100 कालेजों का निरीक्षण किया गया। राज्यपाल को भेजे शिकायती पत्र में बताया गया है कि 94 कालेज ऐसे भी रहे हैं, जिनमें नियम के अनुसार निरीक्षण दल के साथ मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग का कोई प्रतिनिधि मौजूद ही नहीं था। बता दें इस शिकायती प्रत्र में कुलपति प्रो़ अविनाश तिवारी के अलावा रेक्टर डीएन गोस्वामी पर भी भ्रष्टाचार और कालेज वालों से धन वसूलने के आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *