सेंगोल को प्रधानमंत्री को सौंपा

शनिवार को चेन्नई के धर्मपुरम अधीनम के संत ने प्रधानमंत्री मोदी को सुनहरा राजदंड (सेंगोल) भेंट किया। इसे नए संसद भवन में रखा जाएगा। - Dainik Bhaskar

नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह से पूर्व, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय ने अपने आवास पर अधीनम लोगों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अधीनम ने सेंगोल को प्रधानमंत्रीको सौंपा।

नई दिल्ली स्थित नए संसद भवन की एक झलक।

आज राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए अधीनम प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने उनका आशीर्वाद भी लिया। इससे पहले दिन में धर्मपुरम और तिरुवावदुथुरई के अधीनम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।

5 फीट लंबा है सेंगोल
इससे एक दिन पहले सेंगोल की एक्सक्लूजिव तस्वीरें भी सामने आई थीं. 5 फीट लंबे चांदी से बने इस सेंगोल पर सोने की परत चढ़ाई गई है. इसके ऊपरी हिस्से पर नंदी विराजमान हैं और इस पर झंडे बने हुए हैं. उनके नीचे तमिल भाषा में कुछ लिखा भी हुआ है. दरअसल, हाल ही में प्रायगराज से लाने के बाद इसे दिल्ली के म्यूजियम में रखा गया था. इस सेंगोल को 1947 में बनवाया गया था.

संसद में कहां स्थापित होगा सेंगोल?
नई संसद में सेंगोल को स्थापित करने से पहले एक बार फिर इसको पवित्र जल से शुद्ध किया जाएगा. एक बार फिर वैदिक मंत्रों से संसद गूंजेगी. एक बार फिर संसद में शंख-ध्वनि होगी. इसके बाद इसे प्रधानमंत्री मोदी को थमाया जाएगा, जो इसे लोकतंत्र के नए मंदिर में स्थापित करेंगे. सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के बगल में पोडियम पर स्थापित किया जाएगा.

1947 में क्यों बनवाया गया था सेंगोल? 
14 अगस्त 1947 में आजादी के समय जब लॉर्ड माउंट बेटन ने पंडित नेहरू से पूछा कि सत्ता हस्तांतरण के दौरान क्या आयोजन होना चाहिए तो नेहरूजी ने अपने सहयोगियों से चर्चा की. तब स्वतंत्रता सेनानसी सी गोपालाचारी ने सेंगोल प्रक्रिया के बारे में उन्हें बताया था. इसके बाद इसे तमिलनाडु से मंगाया गया और आधी रात को पंडित नेहरु ने मांउंट बेटन से इसे स्वीकार किया. इसका अर्थ था पारंपरिक तरीके से भारत की सत्ता अंग्रेजों के हाथों से हमारे पास आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *