बेसिक पुलिसिंग पर ध्यान दें, जिससे अपराधों में कमी होगी: एसपी 

ग्वालियरः समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में एसपी ग्वालियर द्वारा उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाने के लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका निकाल करें तथा राजपत्रित अधिकारीगण भी थाना स्तर लंबित अपराधों की समीक्षा आवश्यक रूप से करें। एसपी द्वारा वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त लंबित षिकायते, समस्त आयोगो से प्राप्त लंबित शिकायते, समंस-वारंट तामीली, सीएम हेल्प लाइन की लंबित शिकायतों व महिला संबंधी अपराधो को प्राथमिकता से लेकर निकाल हेतु थाना प्रभारियों निर्देषित किया गया।
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी द्वारा अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया। बैठक में थाना प्रभारियों को थाने में साफ-सफाई तथा उचित रिकॉर्ड संधारण करने के लिए भी कहा गया और थाने में आने वाले फरियादियों की षिकायतों को सहानुभूति पूर्वक सुना जाकर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि चुनावी वर्ष को देखते हुये सभी थाना प्रभारी का अपने क्षेत्र में एनडीपीएस, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही व आदतन बदमाषों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करें। इस अवसर पर उन्होने कहा कि थाना प्रभारी का अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों पर पूर्ण नियंत्रण होना चाहिए, यदि कोई पुलिसकर्मी किसी गलत कार्यवाही मेें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
न्यायालय से पुलिस कर्मियों के लिये जारी होने वाले समंस/वारंटों की तामीली कराना सुनिष्चित करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को हिदायत दी गई कि जूआ, सट्टा व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री पर अंकुश लगाया जावे तथा पुराने हत्या, हत्या के प्रयास, लूट तथा नकबजनी के अपराधों का शीघ्रता से खुलासा करने के प्रयास किये जाएं। थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के सक्रिय गुण्डों, बदमाशों तथा सटोरियों, मादक पदार्थ बैचने व सेवन करने वालों, अवैध शराब, नकबजनों, वाहन चोरों तथा आदतन अपराधियों को सूची बनाकर उनकी तस्दीक करने के निर्देष दिये। इस अवसर पर उनके द्वारा विगत दिनों में यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना करते हुए थाना प्रभारियों को भी अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाये रखने एंव निरंतर ई चालान की कार्यवाही करने के निर्देष दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *