जीवाजी विश्वविद्यालय में एनईपी की परीक्षाओं पर संकट, सामग्री लेकर 4 गाडी को बीच रास्ते से लौटाना पड़ा

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय की 29 मई से शुरू कराई जा रहीं एनईपी की स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाओं पर संकट गहरा गया है। कुलपति-कुलसचिव की मंशा थी कि इसी निर्धारित शेड्यूल से परीक्षाएं हो जाएं मगर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते वे सफल नहीं हो सके। आज सुबह हुए घटनाक्रम से परीक्षाएं स्थिगित करने की स्थित बन गई है। शाम तक परीक्षाएं टालने की सूचना जारी की जा सकती है।

बता दें कि परीक्षा के लिए आज सुबह अंचल के सभी जिलों के सेंटरों पर परीक्षा सामग्री भेजी जा रही थी। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते किसी भी सेंटर पर परीक्षा सामग्री नहीं जा सकी। कुछ वाहन चालकों को जैसे-तैसे सामग्री ले जाने के लिए तैयार कर लिया था लेकिन सुबह के समय जिन गाडियों में भरकर सामग्री ले जाई जा रही थी उन गाडियों को कर्मचारी नेताओं ने जबरन रोक दिया। वहीं जो गाडी सामग्री लेकर रवाना हो गई थी उनको बीच रास्ते से लौटाया गया। यहीं नहीं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संबंधित वाहन चालकों को जमकर लताड लगाई। उन्हें चेतावनी दी कि कर्मचारी संगठन के विरोधी गतिविधियां इसी तरह आगे की तो उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। उनके किसी भी मामले में कर्मचारी संघ कोई मदद नहीं करेगा। बाद में वाहन चालकों ने मांफी मांगी।

साइंस कॉलेज ने परीक्षा कराने से हाथ खडे किए
उधर शासकीय आदर्शन विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य ने जेयू के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजा है जिसमें 29 मई से शुरू हो रहीं यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं कराने में असमर्थता जताई है। पत्र में लिखा है कि 29 मई, 31 मई और 2 जून को स्नताक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं कॉलेज में हो रही है। इन्ही तिथियों में यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं रखी दी गई है। न तो इतने छात्रों की बैठक क्षमता हे न ही फर्नीचर की व्यवस्था है। इसलिए यूजी प्रथम वर्ष की इन तीन तिथियों में होने वाली परीक्षाएं कॉलेज में किसी भी तरह से नहीं कराई जा सकतीहै।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *