इंन्दौर से लाया गया अशोक चक्र, राजस्थान का संगमरमर और जानिये नयी संसद के लिये कहां-कहां से लाई गयी नायाब चीजें
नई दिल्ली. Indian New Parliament Building प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई को नये संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इससे 2 दिन पूर्व यानी 26 मई को पीएम ने अपने ट्विटर हैण्डल से संसद की नयी बिल्डिंग का वीडियो शेयर कर दिया है। 1.48 सेंकेण्ड के इस वीडियो में संसद की खूबसूरती और भव्यता को देखा जा सकता है। इस इमारत में देश के अलग-अलग हिस्सों की मूर्तियों और आर्ट वर्क बनाये गये हैं। इसके अलावा इसमें देश में पूजे जाने वाले जानवरों की झलकियां भी दिखाई जायेगी। इनमें गरूड़, गज, अश्व और मगर शामिल किये गये हैंे। इसके अलावा भवन में 3 द्वार बनाये गये हैं। जिन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार नाम दिया गया है। इस इमारत में भारत के आधुनिक बनने तक के सफर की झलक भी देखने को मिलेगी।
इस इमारत में एक भव्य संविधान हॉल, एक लाउंज, एक लायब्रेरी, डायनिंग हॉल और पार्किंग की जगह भी होगी। लोकतंत्र के मंदिर के निर्माण के लिये देशभर से अनोखी सामगियों को जुटाया गया है। जो एक भारत श्रेष्ठ भारत की सच्ची भावना को दर्शाता है।

नई संसद में लगी सागौन की लकड़ी नागपुर मंगाई गई थी.
नई संसद में लगी सागौन की लकड़ी नागपुर मंगाई गई थी.
राजस्थान के सरमथुरा का सैंडस्टोन (लाल और सफेद) का इस्तेमला किया गया है.
यूपी के मिर्जापुर की कालीन इसके फ्लोर पर लगाई गई है.
अगरतला से मंगवाई गई बांस की लकड़ी इसके फर्श पर लगाई गई है.
राजस्थान के राजनगर और नोएडा से स्टोन जाली वर्क्स लगाए गए.
अशोक प्रतीक को महाराष्ट्र के औरंगाबाद और जयपुर से मंगवाए गए.
संसद में लगा अशोक चक्र इंदौर से लाया गया है.
इसके अलावा कुछ फर्नीचर मुंबई से मंगाए गए थे.
जैसलमेर से लाख लाल मंगवाया गया.
राजस्थान के अंबाजी से अंबाजी सफेद संगमरमर खरीदा गया था.
केशरिया ग्रीन स्टोन उदयपुर से मंगवाया गया था.
पत्थर की नक्काशी का काम आबू रोड और उदयपुर से लिया गया.
कुछ पत्थर राजस्थान के कोटपूतली से भी मंगवाए गए थे.
एम-सैंड को हरियाणा के चकरी दादरी, फ्लाई ऐश ब्रिक्स को NCR, हरियाणा और यूपी से खरीदा गया था.
ब्रास वर्क और प्री-कास्ट ट्रेंच अहमदाबाद से लाया गया था जबकि एलएस/आरएस फाल्स सीलिंग स्टील संरचना दमन व दीव से ली गई थी.

उद्घाटन में शामिल होंगे 25 दल और विरोध में 21 दल
नये संसद भवन के उद्घाटन में भाजपा सहित 25 राजनैतिक दल कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि 7 गैर एनडीए दल-बहुजन समाज पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जनता (सेक्यूलर), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), वायएसआर कांग्रेस, बीजे जनतादल और तेलगू देशम पार्टी भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस सहित 21 दलों ने इसका बहिष्कार किया है।

इन दलों ने न्यौता किया स्वीकार
भाजपा, शिवसेना (शिन्दे गुट), नेशनल पीपुल्स पार्टी, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, अपना दल-सोनीलाल, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इडिया, तमिल मनीला कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, आक्सू (झारखंड), मिजो नेशनल फ्रंट, वायएसआरसीपी, टीडीपी, बीजद, बीएसपी, जेडीएस, शिरोमणि अकाली दल शामिल है।
