अमेरिका में दिवाली पर हो सकती है सरकारी छुट्टी

नई दिल्ली. अमेरिका के 44 लाख भारतवंशियों को दिवाली पर छुट्टी मिल सकती है। निचले संदन की सांसद ग्रेस मेंग ने दिवाली को सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने संसद में एक बिल भी पेश किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दिवाली दुनियाभर के करोड़ों लोगों के साथ-साथ क्वींस, न्यूयॉर्क और अमेरिका में लाखों परिवारों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इसलिए इस दिन अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। व्हाइट हाउस में 14 साल पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिवाली मनाने की शुरुआत की थी। तब से हर साल व्हाइट हाउस में दीपों का पर्व मनाया जाता है।

मेंग की दलील अलग-अलग संस्कृति के लोग हमारी ताकत
मेंग ने कहा- अमेरिका में कई समुदाय और संस्कृति के लोग रहते हैं। यही लोग हमारे देश की ताकत हैं। दिवाली पर छुट्टी घोषित करना इस बात का सबूत होगा कि अमेरिका में सभी समुदाय के लोगों को एक बराबर माना जाता है। साथ ही इससे अमेरिकियों को इस त्योहार के बारे में जानने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही ये बिल पारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *