ग्वालियर किले पर की चाय पर चर्चा, बच्चों को दी स्वच्छता की शिक्षा

ग्वालियर । नगर निगम आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे जन सहभागिता पखवाडे के तहत ग्वालियर किले पर अपर आयुक्त विजय राज एवं उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने दुकानदारों एवं पर्यटकों से चाय पर चर्चा कर उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी दी।
ग्वालियर किले पर अपर आयुक्त ने सार्वजनिक शौचालय आदि का निरीक्षण किया।

दुकानदारों के साथ चाय पर चर्चा के दौरान सिंगल यूज पालिथीन को पूर्णतः प्रतिबंधित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही ग्वालियर किले पर घूमने आए करीब 200 छात्रों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *