जीवाजी विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास में वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे, महिलाओं के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास में वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे में महिलाओं के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन 26 मई को किया गया l इस संबंध में हॉस्टल वार्डन डॉ निमिषा जादौन ने बताया कि यह कैंप जीवाजी विश्वविद्यालय एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ दिव्या दीक्षित एवं उनकी टीम के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया है महिलाओं के मासिक धर्म के प्रति लोगों की सोच बदलने के प्रयास हेतु प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है, इस वर्ष 2023 की थीम मेकिंग मेंस्ट्रूअल फॉर नॉरमल फैक्ट ऑफ़ लाइफ बाय 2030 हैl जीवाजी विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास द्वारा इस तत्वाधान में हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया है l शिविर में निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं दवाइयों का वितरण भी डॉक्टरों द्वारा किया गया l
कैंप में लगभग 100 से अधिक छात्राओं एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण किया गया l इस अवसर पर कुलपति प्रो अविनाश तिवारी ने कहा कि छात्राओं को एवं प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है जो हमारे अध्ययन के लिए बहुत उपयोगी है डॉ दीक्षित ने कहा कि लगभग 5 करोड़ महिलाएं स्वच्छता संबंधी जानकारी के अभाव में कई बीमारियों के संक्रमण का शिकार हो रही है अतः हाइजीन डे जागरूकता लाने के लिए बड़े स्तर पर मनाया जाना अत्यंत आवश्यक है कार्यक्रम का संचालन डॉ निमिषा जादौन उनके द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जी वार्डन के द्वारा किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *