BJP में बड़े बदलाव की आहट

भोपाल। नवतपा शुरू होते ही मध्यप्रदेश की राजनीति का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। सत्तारूढ़ BJP और प्रमुख विपक्षी कांग्रेस पार्टी में चुनाव को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है। BJP  में सत्ता और संगठन में बदलाव की अटकले तेज हो चली है वहीं कांग्रेस के तमाम नेताओं को एकजुट और अनुशासित रहने की नसीहत दी जा रही है।
सूत्रों ने बताया बैठक में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि पहले संगठन में बदलाव होगा या सत्ता में। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल 2 माह पूर्व समाप्त हो चुका है जबकि CM शिवराज सिंह चौहान लगभग 17 साल का कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं। सत्ता विरोधी लहर इस समय चरम पर है और आलाकमान को यही बात चिंता में डाले हुए है। बताते है कि बैठक के तुरंत बाद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से सौजन्य भेंट की और आला नेताओं को लेकर विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना हो गये।
गुरूवार को BJP  मुख्यालय में आलाकमान को प्रदेश के ताजा हालत से अवगत कराया गया। भाजपा के उच्चस्तरीय सूत्रों ने बताया कि संसद के नवीन भवन लोकार्पण के पश्चात इसी माह में MP को लेकर चौकाने वाले फैसले जाहिर कर दिये जायेंगे। सूत्रों ने बताया कि 29 या 30 मई को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय में से किसी को महत्वपूर्ण दायित्व दिये जाने पर सहमति बन गई है। प्रदेश में कार्यकर्ताओं तथा प्रमुख नेताओं की लगातार उपेक्षा बदलाव का कारण बनने जा रही है। भाजपा के आम कार्यकर्ताओं का दर्द है कि सिंधिया समर्थित मंत्रियों के वजह से भाजपा का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा । उधर, सिंधिया समर्थकों का कहना है कि एक 2 विभाग छोड़ दिये जाये तो मंत्रियों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। मुख्यमंत्री ने सारे सूत्र अपने हाथ में रखे हुए हैं।
आज रात में  फिर बैठक
तयशुदा कार्यक्रम के तहत आज रात 10 बजे भोपाल में BJP  के आला नेताओं की बैठक बुलाई गईं है। बुधवार रात को बैठक में जो पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री थे वही सब आज भी मौजूद रहेंगे। यह पहला अवसर होगा जब CM शिवराज सिंह चौहान इस बैठक से दूर रहेंगे। मुख्यमंत्री आज रात नई दिल्ली जा रहे। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने साफ़ किया कि बैठक तय समय पर ही होगी। प्रदेश प्रभारी भी आज भोपाल पहुँच चुके हैं।
पहले वीडी शर्मा की विदाई
अंदरखाने की खबरों पर भरोसा किया जाए तो बदलाव की बेला में अध्यक्ष वीडी शर्मा को पहले बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। आज सुबह गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अध्यक्ष से मुलाक़ात की और कुछ संकेत दिए। संभावना जताई जा रही है कि OBC  वर्ग के बड़े कद के नेता को संगठन का जिम्मा सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *