अहंकार त्याग दीजिये राजासाहब, कांग्रेस के नेता पर क्यों आया सिंधिया को गुस्सा-ज्योतिरादित्य सिंधिया
भोपाल. अपनी ही पार्टी के कार्यकर्त्ता से बदसलूकी करने के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अब कई जगह ट्रोल होते जा रहे हैं। इस मामले में अब कभी कांग्रेस में रहे और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी एंट्री हो गयी है। सिंधिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को खरी खोटी सुना दी है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा है कि अपने ही नेताओं के साथ षडयंत्र करना और दुर्व्यहार करना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है। उनकी गलतफहमी है कि सभी उनके इशारे पर काम करेंगे। सिंधिया यहीं नहीे रूके। उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा है कि राजा साहब अहंकार को त्याग कर लोगों को अपनाना सीख लीजिये।
