कांग्रेस शुक्रवार को करेगी चुनावी राज्यों के नेताओं से मंथन
नई दिल्ली. ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के प्रति नरमी बरतने का मन बना लिया है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों का मूल्यांकन किया जाये तो ऐसा ही लगता है। हालांकि पायलट ने राज्य सरकार को उनकी 3 मांगें पूरी करने के लिये 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
यह मांगें है
राजस्थान लोक सेवा आयोग को भंग कर उसका पुनर्गठन करना
पेपर लीक के कारण आर्थिक रूप से पीडि़त लाखों छात्रों को मुआवजा देना और वसुंधरा राजे की अगुआई वाली पिछले भाजपा सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराना, उनका 15 दिन का अल्टीमेटम मई के अंत तक का है। गहलोत सरकार फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।
