BJP MLA -धनवान नेता संजय पाठक के पिता को हराने वाले पूर्व भाजपा विधायक के बगावती तेवर
कटनी. मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनउाव होने वाले हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही है। मप्र में भाजपा के समर्पित और निष्ठावान नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की नाराजगी एक के बाद एक लगातार सामने आ रही है। कटनी जिले के पूर्व विधायक, कटनी जिलाध्यक्ष एवं विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष रहे कुंवर धु्रवप्रताप सिंह ने बगावती तेवर दिखाते हुए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें धु्रवप्रताप सिंह पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवांलिया निशान लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि सिर्फ एक व्यक्ति के इशारे पर प्रदेशाध्यक्ष और पार्टी काम कर रही है। भाजपा कटनी में कार्य कर रही है। कटनी के ऐसे सभी भाजपा से जुडे जमीनी नेताओं को तरजीह नहीं दी जा रही जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के िलये अपना खून पसीना एक कर दिया वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि स्थानीस सांसद व प्रदेशाध्यक्ष यदि कहीं मिल जाये तो वह शायद हमें पहचाने भी न पाये।
BJP का घमंड बोल रहा है:राज किशोर पोद्दार
वहीं कटनी मुड़वारा सीट से विधायक रहे राज किशोर पोद्दार ने भी ध्रुव प्रताप सिंह का वायरल वीडियो देखा. जिसमे वो अपनी व्यथा सुनाते दिख रहे हैं. उस वीडियो और उनका समर्थन करते हुए कहा कि बीजेपी में अगर कार्यकर्ता को सम्मान नहीं मिलेगा तो वो क्या करेगा पार्टी ने अगर सोच ही लिया है कि हमको किसी को नहीं मनाना है. जिसको जहा जाना है जाए तो ये भारतीय जनता पार्टी का घमंड है और ये उसका घमंड ही बोल रहा है. हमें तो 2019 में ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. पार्टी के प्रति समर्पित एक कार्यकर्ता को इस तरह दरकिनार किया जाना ना तो न्याय संगत है और ना ही किसी पार्टी के हित में है. देखा जाए तो बीजेपी के तीनों पूर्व विधायक भी ध्रुव प्रताप सिंह की बातों से सहमत नजर आए और कहा कि पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओ का अब पार्टी में कोई सम्मान नहीं मिल रहा है और बड़े नेता भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं. जिसका खामियाजा आने वाले चुनावों में देखने को मिल सकता है.
ध्रुव प्रताप सिंह की बातों से सुकीर्ति जैन भी सहमत
कटनी जिले से बीजेपी से 1993 में विधायक रहे सुकीर्ति जैन भी ध्रुव प्रताप सिंह की बातों से सहमत नजर आए और कहा कि हम सब एक ही कश्ती में सवार हैं. बीजेपी को नीति है पुराने को हटाओं और नए लोगों को लाओं. हम तो अटल बिहारी वाजपाई जी को मानते हैं.अगर जन सेवा करने का कोई अन्य दल से अवसर मिलता है तो उस पर जरूर विचार किया जाएगा.
