15 दिवस के भीतर खुले बोर, कुँआ-बावड़ी व जलाशयों को सुरक्षित करने के आदेश 

ग्वालियर घाटीगाँव तहसील में भी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर खुले बोर, कुँआ-बावड़ी व तालाबों का सर्वे कराया गया है। सर्वे के बाद ग्रामीण क्षेत्र में 362 कुँए-बावड़ी सामने आए हैं। इनमें से 297 असुरक्षित कुँए-बावड़ी (शासकीय व निजी) को आम जन की सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय दण्डाधिकारी घाटीगाँव अनिल बनवारिया ने भारतीय दण्ड विधान की धारा-133 के तहत अहम आदेश पारित किया है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि 15 दिवस के भीतर बाउण्ड्रीवॉल इत्यादि बनवाकर सभी असुरक्षित जल संरचनाओं को सुरक्षित किया जाए। साथ ही अनुपयोगी कुँए-बोर को पाटने का काम भी करें। निजी संरचनाओं में होने वाला व्यय संबंधित भू-स्वामी से वसूला जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन होने पर धारा-188 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। असुरक्षित कुँए, बोरवेल, बावड़ी व तालाब के भूमि-स्वामी इन स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं कर सकेंगे। अगर ऐसा करते हैं तो धारा-188 के तहत दण्डनीय होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *