ग्वालियर में चेकिंग में पकड़ा स्मैक तस्कर, 25 ग्राम स्मैक बरामद
ग्वालियर. स्मैक की खेप लेकर आए एक तस्कर को महाराजपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान टाइगर चौक से पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर से पुलिस को 25 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। फिलहाल पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के बाद कुछ और आरोपी हाथ आ सकते है।
यह है पूरा मामला
महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक तस्कर स्मैक की खेप लेकर खपाने के लिए आने वाला है। सूचना मिलते ही एसआई सौरभ श्रीवास्तव और थाने के बल को तस्कर को पकड़ने के लिए निर्देश दिए गए थे। निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाने कि एक टीम बनाकर तस्कर को तलाश के लिए पहुंचाया। पुलिस टीम दीनदयाल नगर के रायगढ़ चौक पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगा तो पुलिस कर्मियों को शंका हुई और उसे रोकने का प्रयास किया तो संदेही युवक भागने लगा, जिसका पीछा कर पुलिस ने पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
