ग्वालियर में सड़क पर मनचले की धुनाई, महिला ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

ग्वालियर. बीच सड़क पर एक मनचले की पिटाई का VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक महिला मनचले को चप्पलों से मारपीट कर रहे हैं। महिला का मनचले ने हाथ पकड़कर कमेंट किया था। जिसके बाद महिला ने मनचले को फटकारते हुए उसका मुंह पर चप्पल मारने शुरू कर दिया। यही नहीं, मनचले ने भी पिटाई का विरोध करते हुए हाथ पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उस समय तक वहां काफी लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद मनचला भाग गया। यह VIDEO इंदरगंज थाना क्षेत्र के मोती तबेले नदी गेट का बताया जा रहा है। इस झगड़े की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है। पर VIDEO सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चर्चित हो रहा है।

49 मिनिट 2 सेकिंड के VIDEO में पूरा ड्रामा
सोशल मीडिया पर आया VIDEO सिर्फ 49 मिनिट 2 सेकंड का है। पर इस VIDEO में पूरा ड्रामा है। पहले महिला पर एक मनचला कुछ कमेंट करा फिर हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वहां कई लोग एकत्रित हो गए और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। महिला द्वारा मनचले को भी सड़क पर मारपीट करता देख रास्ते से गुजर रहे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही हंगामे और मार्केट को देख रहे यह रागिनी मारपीट का वीडियो मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। फिलहाल यह पता नही चल सका है कि मनचला कौन है और मनचले को पीटने वाली महिला कौन थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *