ग्वालियर में रेप पीड़िता ने थाने में खाया जाए, वकील पर लगाया शोषण और मारपीट का आरोप

ग्वालियर. इंदरगंज थाने में एक महिला मंगलवार की रात करीब 10 बजे थाना प्रभारी के कक्ष में पहुंची और बोली कि पुलिस ने मेरी एफआईआर दर्ज नहीं की तो मैंने जहर खा लिया। महिला की जहर खाने की बात सुनते ही पूरे थाने में हड़कंप मच गया और तत्काल थाना पर मौजूद स्टाफ ने महिला को गाड़ी में बैठाकर जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर सीएसपी विजय भदौरिया ने थाना प्रभारी अनिल भदौरिया को महिला उपनिरीक्षक के साथ अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला का परीक्षण किया तो फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

क्या है पूरा मामला
डॉक्टरों द्वारा महिला की जांच पड़ताल करने के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने आधी रात को ही अस्पताल में महिला से पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए। बताया गया है कि महिला विगत दिवस भी वकील एवं अभिभाषक संघ में सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ने वाले नीरज भार्गव के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है लेकिन तभी आरोपी वकील यह थाने पहुंच गया तो महिला उसके साथ वापस चली गई। इंदरगंज थाना प्रभारी अनिल भदौरिया ने बताया कि महिला ने लिख कर भी दिया था वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती। बताया गया है कि महिला ने आरोपी वकील नीरज भार्गव की तरफ दुष्कर्म एवं साथ ही वकीलों के साथ मारपीट करने की घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए हैं। अस्पताल में बयान देते हुए महिला ने पुलिस अधिकारी को बताया कि नीरज भार्गव उसके साथ 2 साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है, वह अपने साथियों के सामने उसे पत्नी बताता है लेकिन उससे शादी नहीं कर रहा।

बताया यह भी गया है कि महिला अपने पति से अलग रहती है और उसका जमीन संबंधी प्रकरण भी न्यायालय में विचाराधीन है। रात 1 बजे थाना प्रभारी अनिल भदौरिया ने अस्पताल में बताया कि महिला ने वकील नीरज भार्गव के खिलाफ दुष्कर्म व शारीरिक शोषण करने एवं उसके साथी वकीलों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बयान दिए हैं। बयान के आधार पर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *