कर्नाटक की हार से क्या सबक लिया, एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस की समझें रणनीति
नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तत्काल बाद ही अगले मिशन की तैयारियों में राजनैतिक दल जुट गये हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें से अधिकतर राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।
साल 2014 में लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी हार और कई राज्यों में सरकार गंवाने के बाद कांग्रेस को पहले हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक में मिली जीत उसके लिये किसी संजीवनी से कम नहीं है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 6 माह के अन्दर 2 राज्यों की सत्ता गंवा चुकी है और अब उसक सामने 5 राज्यों के चुनाव हैं। इनमें से 2 राज्यों में कांग्रेस की सरकार है तो एक में भारतीय जनता पार्टी जबकि बाकी 2 राज्यों में क्षेत्रीय कब्जा जमाये हुए हैं।
हालांकि कभी भी 2 अलग-अलग राज्यों के चुनाव एक जैसे नहीं होते। उनके मुद्दे, उसकी प्रकृति, जमीनी स्थिति और नेता अलग-अलग होते हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। जबकि भाजपा की चिंताये और चुनौतियां दोनों ही बढ़ गयी है। कर्नाटक के परिणाम से कांग्रेस आगामी राज्यों के चुनाव के लिये अधिक आशान्वित तो भाजपा ने अपनी हार से क्या सबक लिया और अपने राजनीतिक एजेंडे में किस तरह के बदलाव किये हैं।
