ATS एसपी गौरव तिवारी को प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा, अगले 4 साल तक रहेंगे
भोपाल. मध्यप्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस गौरव तिवारी को प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपा है। वर्तमान में गौरव तिवारी पुलिस मुख्यालय में एसपी एटीएस के पद पर तैनात थे। वे कैबिनेट सेक्रेटेरिएट दिल्ली में डायरेक्टर के पद पर चार साल के लिए सेवाएं देंगे।

