एसपी ने परेड की सलामी लेकर पुलिस लाईन का किया निरीक्षण
ग्वालियर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेष सिंह चंदेल द्वारा एएसपी ऋषिकेष मीणा के साथ पुलिस लाईन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा पुलिस कर्मियों के परेड अभ्यास को बारीकी से देखा गया और उन्हे अपना टर्न आउट अच्छा रखने के निर्देष दिये। इसके उपरान्त उन्होने पुलिस लाईन ग्वालियर में मौजूद शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। साप्ताहिक परेड में थाना बल एवं पुलिस लाइन का बल, यातायात, बीडीडीएस एवं डॉग स्कॉट के लगभग 200 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मलित हुए।
परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक सत्यप्रकाष मिश्रा द्वारा किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा परेड में मौजूद जवानों के टर्न आउट को चेक किया गया और अच्छे टर्न आउट वाले पुलिस कर्मियों को इनाम भी दिया गया। इसके साथ ही उन्होने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिस जवान की वर्दी सदैव साफ-सुथरी होनी चाहिए और आपको इस वर्दी का हमेषा मान रखना चाहिए। परेड में एकरूपता व अनुषासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के द्वारा परेड ग्राउण्ड में रखे गये पुलिस के शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया गया और वाहनों की डायरी व टूल्स बॉक्स को चेक किया गया।
परेड निरीक्षण के उपरान्त एसपी ग्वालियर द्वारा पुलिस लाईन में मौजूद शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया और साफ-सफाई तथा दस्तावेजों के रखरखाव संबंधी आवष्यक निर्देष दिये। उनके द्वारा क्वाटर गार्ड पर शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया और रखे हुए हथियारों की समय-समय पर साफ-सफाई कराने के निर्देष रक्षित निरीक्षक को दिये। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा पुलिस लाइन में बनाई जा रही लाइब्रेरी का भी अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया और लाइब्रेरी को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देष भी दिये। लाइब्रेरी के निरीक्षण के उपरान्त एसपी ग्वालियर द्वारा पुलिसकर्मियों की ओ.आर. भी ली गई।
