चन्द्रयान-3 के इंजन हमें बड़ा बदलाव, विक्रम के लैंडर वाली गलती अब नहीं होगी

Chandrayaan-3 Launching in July

नई दिल्ली. इसरो ने चंद्रयान-3 के पेलोड्स की असेंबलिंग शुरू कर दी है। यह काम बेंगलुरू में हो रहा है। इसरो को पूरी उम्मीद है कि वह जुलाई में चंद्रयान7-3 की लॉचिंग कर देगा। अगर किसी तरह की तकनीकी परेशानी नहीं आती है तो फिर मौसम गड़बड़ नहीं होगा। लांच विंडो में अधिक बदलाव होने की आशंका कम है।

Chandrayaan-3 Launching in July
चन्द्रयान-2 में हुई गलतियां इस बार नहीं होंगी। क्योंकि इस बार चन्द्रयान-3 लैडिंग तकनीकी को सुधारा गया है। उसे नये तरीके से बनाया गया हे। चन्द्रयान-3 मिशन में इससे सिर्फ लैण्डर और रोवर भेजेगा। जबकि चन्द्रमा के चारों ओर चक्कर लगा रहे चन्द्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर-रोवर का संपर्क बनाया जायेगा।

Chandrayaan-3 Launching in July
पिछले साल बेंगलुरू से 215 किमी दूर छल्लाकेरे के पास उलार्थी कवालू में चांद के नकली गड़डे बनाये गये थे। जिनमें लैंडर और रोवर का परीक्षण किया गया था। इन गड्ढों को बनाने में 24.2 लाख रूपये की लागत आई थी। गढ्डे 10 मीटर व्यास और 3 मीटर गहरे थे। गड्ढे इसलिये बनाये गये थे ताकि लैंडर-रोवर के मूवमेंट की सही जांच हो सके। लैंडर -रोवर में लगे सेंसर्स की जांच भी हो चुकी है।

Chandrayaan-3 Launching in July

सेंसर्स के अनुसार ही लैंडर अपनी दिशा, गति और लैंडिंग साइट का निर्धारण करेगा. इस बार इसरो वैज्ञानिक लैंडिंग को लेकर कोई गलती नहीं करना चाहते. क्योंकि चंद्रयान-2 में सेंसर्स और बूस्टर्स में दिक्कत आने की वजह से उसकी हार्ड लैंडिंग हुई थी. चंद्रयान-2 सतह से करीब 350 मीटर की ऊंचाई से तेजी से घूमते हुए जमीन पर गिरा था.

Chandrayaan-3 Launching in JulyISRO साइंटिस्ट चाहते हैं चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर और रोवर का संपर्क बना रहे. ताकि किसी भी तरह की सूचना प्राप्त करनी हो तो ऑर्बिटर के जरिए आसानी से मिल सके. चंद्रयान-3 को जीएसएलवी-एमके 3 (GLSV-MK-3) रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा. लॉन्चिंग श्रहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *