2000 रूपये का नोट चलन से बाहर, 2 हजार का नोट वापिस लेगा आरबीआई, 20 सितम्बर तक बैंक में जमा करा सकते
नई दिल्ली. भारतीय रिजव्र बैंक ने सबसे बड़ी करेंसी 2000 रूपये के नोट पर बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रिजर्व बैंक() के बाद 2016 के नोटबंदी के बाद जारी 2000 रूपये के नोट को वापिस लेने का ऐलान किया हैं। हालांकि बाजार में मौजूद 2000 नोट फिलहाल चलन में रहेंगे। भारतीय रिजव्र बैंक ने देश के बैंकों को सलाह दी है। वह अब 2000 रूपये के नये ग्राहकों को जारी करना बंद कर दें। क्लीन नोट पॉलिसी के तहत रिजर्व बैंक ने यह फैसला लिया है। 30 सितम्बर 2023 तक 2000 रूपये के नोटों को बैंक में जमा कराया जा सकता है। रिजबर्व बैंक अनुसार 23 मार्च 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रूपये के नोट को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों से बदले जा सकते हैं। नोट बदलने की सीमा 20,000 रूपये हैं। यानी एक बार में 20 हजार रूपये के नोट बदले जायेंगे।
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने साल 2016 में नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रूपये के नोट को जारी किया था। पिछले कुछ माह से मार्केट में 2000 रूपये के नोट कम नजर आ रहे थे। लोगों का कहना था कि एटीएम से भी 2000 रूपये नोट नहीं निकल रहे हैं। इस संबंध में सरकार ने संसद में भी जानकारी दी थी।
